'कंपनी में गाड़ी अटैच करना' का मतलब क्या है?
आप अपनी कमर्शियल गाड़ी किसी कंपनी, सरकारी दफ्तर या MNC में रेगुलर ड्यूटी पर लगाते हैं और हर महीने पेमेंट मिलता है। गाड़ी आप खुद चलाएं या ड्राइवर रखें। एक एक बुकिंग के पीछे भागना बंद।
क्या मैं अपनी प्राइवेट सफ़ेद प्लेट वाली गाड़ी अटैच कर सकता हूँ?
नहीं। मोटर व्हीकल एक्ट के हिसाब से किराए पर चलने वाली गाड़ी का कमर्शियल (पीली प्लेट) रजिस्ट्रेशन और परमिट होना चाहिए। किराए की ड्यूटी पर कुछ हो गया तो प्राइवेट इंश्योरेंस भी पैसा नहीं देगा। गाड़ी को VAHAN या अपने RTO से कमर्शियल में बदलवा सकते हैं।
फिक्स मंथली कमाई लूं या ट्रिप के हिसाब से?
अगर आपको हर महीने एक जैसी रकम चाहिए और आप तय घंटे दे सकते हैं, तो फिक्स मंथली ठीक है। अगर आप हर ट्रिप का पैसा चाहते हैं और कमाई ऊपर नीचे होने से दिक्कत नहीं, तो ट्रिप वाला ठीक है। WhatsApp करें, हम बताएंगे कि अभी कौन सी ज़रूरत फिक्स वाली है और कौन सी ट्रिप वाली।
किस गाड़ी की सबसे ज़्यादा डिमांड है?
सबसे ज़्यादा काम सेडान को मिलता है: Dzire, Aura, Amaze। उसके बाद Ertiga, Innova और Innova Crysta। सरकारी दफ्तर और MNC नई गाड़ी मांगते हैं, प्राइवेट कंपनियां गाड़ी की उम्र पर इतनी सख्त नहीं हैं। अब ज़्यादा MNC इलेक्ट्रिक गाड़ी भी मांगने लगी हैं।
Attach Car किन शहरों में काम करता है?
हम दिल्ली NCR, गुड़गांव, नोएडा, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और चेन्नई में काम करते हैं।
Attach Car से बात कैसे करें?
WhatsApp करें +91-7065166337 पर या ईमेल करें hello@attachcar.com पर। पहले मैसेज में ही गाड़ी का मॉडल, साल, फ्यूल, प्लेट का रंग और शहर भेज दें।